छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 अप्रैल 2026

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और अगले प्रतियोगिता में  बहते प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि‌ छत्तीसगढ़ राज्य की मेजबानी में प्रथम बार आयोजित राजधानी रायपुर में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक ‌ सरदार बलवीर सिंह जूनेजा स्टेडियम में महिला कबड्डी  प्रतियोगिता में प्रथम बार में ही स्वर्ण पदक हासिल करने के उपरांत गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में वापसी पर कलेक्टर ने शुक्रवार को सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। खेलों इंडिया ट्राईबल गेम में शानदार प्रदर्शन करने वाली कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र पेण्ड्रा की 6 खिलाड़ी धनेश्वरी सलाम, प्रीति सलाम, आशा सिंदराम, कैलशिया सिंदराम, कुमारी तारा और लवली टेकाम के साथ ही तैराकी 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त करने पर न्यासा पैकरा शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी श्रीमती सीमा डेविड ने कलेक्टर से सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया।

Leave Your Comment

Click to reload image