उपराष्ट्रपति की मिमिक्री का मामला:
रायपुर। लोकसभा में घुसकर और बाहर रहकर धुआं किये जाने की घटना पर लोकतंत्र के मंदिर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. विपक्ष लगातार इसको लेकर सवाल उठा रहा है और इसपर सदन में चर्चा करने की मांग कर रहा है. जिसको लेकर संसद में आए दिन हंगामा हो रहा है और सांसदों का निलंबन जारी है. शीतकालनीन सत्र के दौरान अब तक 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इसमें 95 लोकसभा और 46 राज्यसभा के सांसद हैं. इतिहास में इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में कभी भी सांसदों का निलंबन नहीं हुआ था. इसलिए इस निलंबन को अभूतपूर्व कहा जा रहा है.