छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, संविधान निर्माता के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

 राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद :- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके महान योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने और समानता स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की, जो देश की नींव है।

इसके साथ ही जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा, सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर उनके विचारों को अपनाकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षद्वय धनराज विश्वकर्मा, सुमित पारख, भाजपा प्रवक्ता शिवांगी चतुर्वेदी, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोंसले, सागर मयानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम राजवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, माधवी साहू, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, अर्चना उपाध्याय, मंजरी गुप्ता, सरिता साहू, नेहा जॉन, माही यादव, अमित बखारिया, राजेंद्र राजपूत, त्रिलोक राठौर, पुरुषोत्तम ध्रुव, दीपक साहू, मोहन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image