नगर पंचायत पखांजूर तथा चारामा में उप चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
उत्तर बस्तर कांकेर 17 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगर पंचायत पखांजूर एवं नगर पंचायत चारामा में उप निर्वाचन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं। जारी आदेशानुसार नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्रमांक-09 में पार्षद पद के निर्वाचन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी पखांजूर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद के निर्वाचन के लिए अनुविभागीय अधिकारी चारामा को रिटर्निंग ऑफिसर तथा तहसीलदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी चारामा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।