छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

*दुकान में माल नहीँ मदिरा प्रेमी हुवे बेचैन*

  पण्डरिया थाना क्षेत्र से तीन दिनो में 34(2) आबकारी एक्ट की तीसरी बडी कार्यवाही।

कवर्धा-- पुलिस अधीक्षक कवर्धा धमेद्र सिंह (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को 18 अप्रेल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वार्ड नं.15 बैरागपारा पंडरिया जिला कबीरधाम निवासी परमेश्वरी कोसले अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने के लिए अपने घर के बाड़ी मे हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री कर रही है जिसकी सूचना पाकर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा कर उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर, त्वरित कार्यवाही करते हुए पंडरिया पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर परमेश्वरी कोसले पति भूपेन्द्र कोसले उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं.15 बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को पकडा गया, जिसके पास से 01.एक पीले रंग के 05 लीटर वाले प्लास्टिक के जेरिकेन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब 05 लीटर भरी हुई,02. एक पीले रंग के 05 लीटर वाले प्लास्टिक के जेरिकेन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब 02 लीटर भरी हुई कुल जुमला मात्रा 07 लीटर (07 बल्क लीटर) कुल कीमती 700/-रूपये को जप्त किया गया है, आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

               उक्त कार्यवाही में प्रआर. 335 हरिशचंद्र साहू आरक्षक- अभिषेक शर्मा, विकाश जांगडे, म.आर.रत्नी मरावी, दीपा का विशेष योगदान रहा।
यहां यह बताना लाजमी होगा कि इन दिनों सरकारी शराब की दुकानों में पर्याप्त मात्रा में शराब के स्टॉक के न होने की वजह से मदिरा प्रेमी काफी बेचैन नजर आ रहे  है देशी शराब की दुकान का काउंटर लगभग बंद सा ही पड़ा हुआ है,,शराब प्रेमियों को अपने हलक की प्यास बुझाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।।ऐसी स्थिति में कच्ची महुवे की शराब की डिमांड बड़ गई है।और वे इसे पाने के लिए जंगल की ओर रूख कर रहे है,आबकारी विभाग अगर इस प्रकार के मामलों में अपनी सक्रियता दिखाए तो बहुत ही अच्छे परिणाम सामने आ सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image