छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

 कलेक्टर ने 58 नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

विभिन्न ग्रामों से पहुँचे आवेदकों ने आवास, सड़क, जाति सुधार और योजनाओं से जुड़े आवेदन सौंपे

गरियाबंद, 21 अप्रैल 2026

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज जनदर्शन में 58 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम पाण्डुका की मोहनी बाई ने ई-रिक्शा सब्सिडी और पीएम आवास के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्रकार ग्राम किरवई के गैंदलाल साहू ने जाति एवं नाम में त्रुटि सुधार के लिए, ग्राम बारूला के ढेलुराम निर्मलकर ने भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए, ग्राम पंचायत कोपरा के समस्त नागरिको ने पक्की सड़क के लिए और मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए, ग्राम कुरूद के रघुनाथ ने उचित न्याय के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम परतेवा की पूर्वी तारक और गुंजा तारक ने स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाने के लिए दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image