छत्तीसगढ़ / कांकेर

डिप्टी कलेक्टर श्री साहू पखांजूर के अनुविभागीय अधिकारी नियुक्त

 

 उत्तर बस्तर कांकेर 23 अप्रैल 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसके तहत डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर को जिला कार्यालय कांकेर में तथा उनके स्थान पर श्री मनीष देव साहू डिप्टी कलेक्टर एवं नजूल अधिकारी कांकेर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर के तौर पर पदस्थापना आदेश जारी किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image