छत्तीसगढ़ / महासमुंद

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

 महासमुंद 28 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिंघी के मृतक द्रोण निषाद के पिता श्री मदन निषाद के लिए, मृतक दुष्यत निषाद के पिता श्री डगेश्वर निषाद एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अरण्ड के मृतक श्री कुमार सिंह मरकाम की पत्नी श्रीमती अहिल्या बाई ध्रुव के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह विद्युत तार की चपेट मंत आने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम लिमउगुड़ा के मृतक श्री सेतलाल साव की  पत्नी श्रीमती बालमोती साव के लिए तथा आकाशीय बिलजी गिरने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सुखीपाली के मृतक श्री तीर्थराज भोई की पत्नी श्रीमती हेमकुमारी भोई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image