विशेष जांच अभियान के तहत फूड स्टाल एवं अन्य स्ट्रीट फूड वेंडरों के सेंटर का किया जा रहा है निरीक्षण
गौरेला पेंड्रा मरवाही |
2026-04-29 13:23:52
गौरेला पेंड्रा मरवाही : विशेष जांच अभियान के तहत फूड स्टाल एवं अन्य स्ट्रीट फूड वेंडरों के सेंटर का किया जा रहा है निरीक्षण
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ शासन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के ‘‘सहीं दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार‘‘ थीम के अंतर्गत जिले के नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक सघन जांच अभियाना चलाया जा रहा है। विशेष जांच अभियान के लिए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित किया है।
संयुक्त टीम द्वारा गत दिवस गन्ना रस सेंटर कोटमी, शिव शक्ति आइस क्रीम सेंटर कोटमी, कलेश्वर गन्ना रस सेंटर पेंड्रा, अजय गन्ना जूस भंडार पेंड्रा, श्री बालाजी चाट कॉर्नर पेंड्रा, श्री गुरु कृपा फास्ट फूड पेंड्रा, भैयरू नाथ आइस क्रीम फालुदा सेंटर पेंड्रा, श्री बालाजी चाट सेंटर पेंड्रा, दिल्ली जैन चाट सेंटर गौरेला, बांबे गन्ना जूस सेंटर गौरेला, अभिषेक फास्ट फूड गौरेला, सूबेदार कॉटन केंडी मेला बाजार गौरेला, न्यू इंडियन फेमस पाव भाजी सेंटर मेला बाजार गौरेला और न्यू इंडियन सॉफ्टी कॉर्नर मेला बाजार गौरेला का निरीक्षण किया गया। खाद्य विक्रेताओं को साफ-सफाई रखने के लिए विशेष निर्देश दिये गये तथा जिन वेंडरों के द्वारा खाद्य पंजीयन नहीं बनवाया गया था, उन्हें खाद्य पंजीयन बनवोन हेतु निर्देशित किया गया। विशेष जांच अभियान के तहत जांच हेतु आइसक्रीस, गन्ना रस एवं चाट मटर का नमूना भी ले कर गुणवत्ता जांच के लिए राजधानी रायपुर भेजा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि विशेष जांच अभियान के तहत नागरिकों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्धता कराने के लिए संयुक्त जांच दल द्वारा चाट-गुपचुप सेंटर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, गन्ना रस, सॉफ्ट ड्रिंक्स, आईसक्रीम, जूस सेंटर्स, डेयरी उत्पाद, दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ, मिठाई की दुकानों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, केक एवं बेकरी उत्पाद, मिड-डे मिल सेंटर, अस्पतालों की कैंटीन, पैकेज ड्रिंकिंग वाटर, कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठान, फल एवं सब्जी विक्रेताओं आदि प्रतिष्ठानों की जांच की जानी है।