छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को 

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी
 
 सुचारू रुप से परीक्षा संचालन हेतु जिला नोडल, केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षक नियुक्त
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 अप्रैल 2026
 
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय योजना के तहत राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा आगामी 10 मई रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा हेतु जीपीएम जिले में 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में परीक्षार्थियों की कुल संख्या 671 है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार सुचारू रुप से परीक्षा संचालन हेतु श्री दिलेराम डाहिरे संयुक्त कलेक्टर को जिला नोडल अधिकारी और संबंधित परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्य को केन्द्राध्यक्ष के साथ ही प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। 

परीक्षा केन्द्र मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला के लिए केन्द्राध्यक्षण विद्यालय के प्राचार्य को तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला को श्री ज्ञानदर राम भगत प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (वर्तमान में टीकरकला मंे संचालित) परीक्षा केन्द्र के लिए केन्द्राध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य को एवं प्रेक्षक परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा केशरी को नियुक्त किया गया है। 

इसी तरह परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा के लिए केन्द्राध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य को एवं प्रेक्षक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेण्ड्रा श्री जय शंकर चौहान को और परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मरवाही के लिए केन्द्राध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य को एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही श्री विनय सागर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image