छत्तीसगढ़ / बीजापुर

बीजापुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार

 हाई रिस्क ग्रामों में 214 लोगों की एक्स-रे जांच

 

बीजापुर ।  टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला बीजापुर में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विकासखंड भोपालपटनम के हाई रिस्क ग्रामों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोरला आश्रित ग्राम दंपाया तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चेरपल्ली में व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में कुल 214 ग्रामीणों का हैंड हेल्ड मशीन के माध्यम से एक्स-रे परीक्षण किया गया। जिससे टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान सुनिश्चित की जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हाई रिस्क क्षेत्रों में सक्रिय रूप से मरीजों की खोज कर उन्हें शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में जिला स्तर एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान हरीश कौशिक DPC, तोरण नेताम STS सेक्टर सुपरवाइजर,  ACFK  दीपक तोमर, एक्स-रे टेक्नीशियन,  CHO, RHO (महिला),  MT एवं मितानिनों की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और टीबी उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Leave Your Comment

Click to reload image