छत्तीसगढ़ / बालोद

सुशासन तिहार :जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ-साथ आयोजित किया जाएगा राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन

 बालोद : सुशासन तिहार :जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ-साथ आयोजित किया जाएगा राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन

 
बालोद, 02 मई 2026
   
राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि राजस्व एवं प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 01 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक जिलों के ग्राम पंचायतों में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 01 मई से 10 जून 2026 तक जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के साथ-साथ राजस्व पखवाड़ा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। 

    उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ-साथ राजस्व पखवाड़ा शिविर के आयोजन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 मई को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनकापार, 05 मई को शासकीय स्कूल मैदान खपरी, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा, 06 मई को डौण्डी विकासखण्ड के खेल मैदान नर्राटोला, 07 मई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी एवं नगर पंचायत भवन पलारी, 08 मई को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना एवं 12 मई को सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल मैदान बालोद एवं ग्राम पंचायत परिसर माहुद अ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 13 मई को डौण्डी विकासखण्ड के हाई स्कूल मैदान मंगलतराई, 14 मई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम हितेकसा एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही, 15 मई को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल संजारी एवं नगर पंचायत डौण्डी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही 18 मई को डौण्डी विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक शाला मैदान भैंसबोड़, 19 मई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरेदा एवं नगर पंचायत गुरूर, 20 मई को शासकीय कन्या हाई स्कूल मैदान करहीभदर एवं डौण्डी विकासखण्ड के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय चिखलाकसा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 21 मई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहुद एवं शासकीय हाई स्कूल खुरथुली, 22 मई को नगर पंचायत कार्यालय के सामने डौण्डीलोहारा, 26 मई को गुण्डरदेही विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरेल, 28 मई को गुरूर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम फागुनदाह एवं 29 मई को बालोद विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बघमरा एवं औरा-चौरा मंच अर्जुंदा, 02 जून को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाडबरी, 03 जून को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरकार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 04 जून को गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद बी, 05 जून को डौण्डी विकासखण्ड के खेल मैदान ठेमाबुुजुर्ग, 09 जून को गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर एवं 10 जून को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकसा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
 

Leave Your Comment

Click to reload image