छत्तीसगढ़ बोर्ड स्कूल एक्जामिनेशन कक्षा 10 वीं में इस सत्र श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद का परीक्षा परिणाम काफी उत्साहजनक रहा है।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ बोर्ड स्कूल एक्जामिनेशन कक्षा 10 वीं में इस सत्र श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद का परीक्षा परिणाम काफी उत्साहजनक रहा है। विशेषकर इस स्कूल की छात्राओं ने उच्च परिणाम प्राप्त किया है।
सीबीएसई 10 वीं की छात्रा सृष्टि सोलंके ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सृष्टि की इस सफलता पर, परिजनों के साथ साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा भी शुभकामना व्यक्त की गई है। सृष्टि ने अपनी सफलता को लेकर अपना अनुभव साझा करते बताया कि लगातार मेहनत और परिवार का सहयोग, साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन से उनका उत्साहवर्धन हुआ है।