लोरमी - क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वनाचंल के एटीआर अचानकमार-लमनी-कोटा महत्वपूर्ण प्रमुख मार्ग के मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से 32 करोड़ 34 लाख 9 हजार की लागत से निर्माण होने वाले सड़क की राशि स्वीकृति के साथ कार्यादेश जारी करवाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा बहु प्रतीक्षित वनाचंल के रहवासियों के लिए यह मार्ग अति महत्वपूर्ण है।
ग्रामीणों को सुगम एवं सहजतापूर्ण सफर आसान होगा एवं एटीआर के पर्यटकों का आवागगमन सुगम होगा। विष्णुदेव सरकार सभी क्षेत्र की सड़कों के लिए राशि मुहैया करा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग पर यह सालों बाद निर्माण होगा। इससे व्यापार एवं किसानों सहित वनक्षेत्र के लोगों को सीधा फायदा होगा। मिली जानकारी के अनुसार
छत्तीसगढ़ के प्रमुख अभियंता ने कोटा-अचानकमार केंवची मार्ग के मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य (कार्य की अनुमानित लागत रूपये 3234.09 लाख) निविदा के बाद कार्यादेश जारी किया है, यह सड़क लोरमी विधानसभा के 19 ग्राम के अलावा मध्यप्रदेश के अमरकंटक को सीधा जोड़ती है। इससे टाइगर रिजर्व के पर्यटकों का सफर सुगम होगा। उक्त सड़क मार्ग के कार्य आदेश जारी होने पर ग्रामीणों मे हर्ष व्याप्त है, इसके लिए ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।