छत्तीसगढ़ / कोरिया

श्रीमती रोक्तिमा यादव ने संभाली जिले की 20वीं कलेक्टर की जिम्मेदारी

 कलेक्ट्रेट व जिला पंचायत कार्यालयों का किया निरीक्षण

साफ.सफाई तथा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के दिए निर्देश

कोरिया, 11 मई 2026

वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव ने कोरिया जिले की 20वीं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे जिले की चौथी महिला कलेक्टर हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में जिले में पहली महिला कलेक्टर की पदस्थापना हुई थी।

अपने प्रशासनिक कार्यकाल में श्रीमती यादव विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कई जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ;सीईओद्ध के रूप में सेवाएं दी हैं तथा कलेक्टर बनने से पहले समाज कल्याण विभाग में संचालक की जिम्मेदारी भी संभाली है।

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारियों .कर्मचारियों से संवाद कर कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को साफ.सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही नस्तियों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी का स्थानांतरण कलेक्टर, बलरामपुर. रामानुजगंज के पद पर किया गया है। उनका कोरिया जिले में लगभग 21 माह का कार्यकाल रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एडीएम श्री सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर श्री डीण्डीण् मंडावी, संयुक्त कलेक्टर श्री अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश साहू, एसडीएम बैकुंठपुर श्री उमेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image