छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

अब गांव में ही मिल रही है सरकारी सेवाएं, 30 मिनट में बना लर्निंग लाइसेंस

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : अब गांव में ही मिल रही है सरकारी सेवाएं, 30 मिनट में बना लर्निंग लाइसेंस

 
 
 
   गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 मई 2026
सुशासन तिहार के तहत मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का केंद्र बन गया है। पहले जहां छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए लोगों को दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब शिविर के माध्यम से गांव में ही त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उषाड़ निवासी उदय सिंह सोनवानी भी इसी उम्मीद के साथ शिविर पहुंचे थे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि परिवहन विभाग द्वारा हल्के निजी वाहन के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर ही बनाया जा रहा है। उन्होंने तुरंत आवेदन किया। 

उदय सिंह को उम्मीद थी कि प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा, लेकिन विभाग की सुव्यवस्थित व्यवस्था और कर्मचारियों की तत्परता ने उनकी सोच बदल दी। महज 30 मिनट के भीतर उनका लर्निंग लाइसेंस तैयार होकर उनके हाथ में था। उदय सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले लाइसेंस बनवाने के लिए शहर जाना पड़ता था, समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। लेकिन शिविर में बिना किसी परेशानी और भागदौड़ के इतनी जल्दी सेवा मिलना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है और लोगों का सरकारी व्यवस्थाओं पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है। शिविर में अन्य कई आवेदकों को भी मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

Leave Your Comment

Click to reload image