छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

जिला चिकित्सालय का किचन नए स्थल पर संचालित

 राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में आदर्श जन जागृति महिला स्वसहायता समूह राजनांदगांव द्वारा संचालित किचन स्थल को मुख्य भवन के सामने स्थित पुराने ओपीडी स्थल पर आवश्यक व्यवस्था करते हुए स्थानांतरित कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को बिना किसी व्यवधान के स्वच्छ, पौष्टिक एवं उचित मात्रा में संतुलित आहार प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन समयानुसार नास्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image