छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

नौतपा की भीषण गर्मी से रहें सावधान: सीएमएचओ ने जारी की सलाह

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : नौतपा की भीषण गर्मी से रहें सावधान: सीएमएचओ ने जारी की सलाह


 
  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 मई 2026
देश के कई हिस्सों में नौतपा के दौरान तेज गर्मी और लू का असर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा ने आम नागरिकों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीनें, दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में जाने से बचने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। 

उन्होंने चेतावनी दी है कि चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, तेज बुखार और बेहोशी जैसे लक्षण लू लगने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेवें। उन्होंने सलाह दी है कि चिलचिलाती धूप में नंगे सिर धूप में नहीं जाऐं, केफीन और अल्कोहल से बचें। भारी व्यायाम तेज धूप में नहीं करें। नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, ताजा भोजन और मौसमी फलों का सेवन भी फायदेमंद बताया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image