छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद ब्लॉक के खरहरी में सुशासन शिविर 27 मई को

 गरियाबंद : गरियाबंद ब्लॉक के खरहरी में सुशासन शिविर 27 मई को

 
 
 गरियाबंद, 26 मई 2026
गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खरहरी में गुरुवार, 28 मई 2026 को प्रस्तावित शिविर की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह शिविर एक दिन पूर्व, बुधवार 27 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने सभी जिला अधिकारियों एवं विकासखण्ड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि यह शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इसलिए सभी विभागों को पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहकर सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दस्तावेज, सामग्री तथा कर्मचारियों के साथ पूर्व तैयारी कर शिविर में पहुँचने कहा है, ताकि किसी भी प्रकार की कार्यवाही में विलंब न हो।
 
प्रशासन ने ग्राम पंचायत खरहरी एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि 27 मई को शिविर में पहुँचकर शासन की सेवाओं और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

Leave Your Comment

Click to reload image