प्लेसमेंट कैंप आयोजित, 72 पदों के लिए 22 अभ्यर्थी हुए शामिल
गौरेला पेंड्रा मरवाही |
2026-05-27 11:51:58
गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्लेसमेंट कैंप आयोजित, 72 पदों के लिए 22 अभ्यर्थी हुए शामिल
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 मई 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लेकर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
प्लेसमेंट कैंप में दो नियोजक संस्थाओं की सहभागिता रही, जिनके माध्यम से कुल 72 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। कैंप में कुल 22 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लिया। प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 5 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। शेष पदों पर द्वितीय साक्षात्कार संबंधित कंपनियों द्वारा आगामी 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी।