छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

 

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 मई 2026
आगामी पर्व ईद उल जुहा (बकरीद) सहित त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा विभिन्न सुझाव भी दिए गए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहार सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं, इसलिए सभी नागरिकों को मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाना चाहिए। साथ ही आमजन से प्रशासन को सहयोग प्रदान करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, तहसीलदार, थाना प्रभारी, सीएमओ सहित गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image