अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता
गौरेला पेंड्रा मरवाही |
2026-05-28 18:26:16
अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता
लोरमी -मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय बालक बालिका मिनी वर्ग 13 वर्ष से कम आयु शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 मई दिन गुरुवार को विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती प्रेमा अग्रवाल ,समाज सेविका, अध्यक्ष अग्रवाल महिला समाज , विशिष्ट अतिथि रामगोपाल अग्रवाल संचालक-अग्रवाल मेडिकल, सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष मुंगेली जिला शतरंज संघ, सूर्यकान्त शर्मा, कोषाध्यक्ष मुंगेली जिला शतरंज़ संघ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर राजेश पाटले एवं आर्बिटर यश शर्मा, अमन मिरी,अनुराग बंजारे थे।
स्पर्धा 4 चक्रो में आयोजित की गयी जिसमें अंडर 13 बालक वर्ग में प्रथम स्थान- गीतांश साहू , द्वितीय स्थान-योगेश बंजारे, तृतीय स्थान- समर्थ गुप्ता, चतुर्थ स्थान-आशुतोष जायसवाल, पांचवा स्थान- निर्भय सिंह राजपूत, छठवां स्थान- नीलेश दास मानिकपुरी
अंडर 13 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-मौली ध्रुव, द्वितीय स्थान- रेणुका खत्री, तृतीय स्थान-निधि चक्रधारी रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी राज्य शतरंज चैंपियनशिप रायपुर में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत, इतवारी कुर्रे ने शुभकामनायें प्रदान की है।