छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

सुशासन तिहार से किसान रूपसिंह नेताम को मिली नई किसान किताब

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : सुशासन तिहार से किसान रूपसिंह नेताम को मिली नई किसान किताब

 
 
 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 मई 2026
गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडोब पटपरी के किसान रूपसिंह नेताम की किसान किताब कुछ दिन पहले गुम हो गई थी। किसान किताब नहीं होने के कारण उन्हें कृषि कार्यों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान सुशासन तिहार के तहत आमाडोब में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु आवेदन किया। आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और रूपसिंह नेताम को तत्काल नई किसान किताब उपलब्ध करा दी।

नई किसान किताब मिलने पर रूपसिंह नेताम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने शासन एवं राजस्व विभाग का धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब उनकी समस्या का समाधान आसानी से और समय पर हो गया। सुशासन तिहार शासन की जनहितकारी पहल के रूप में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर आमजन का विश्वास मजबूत कर रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image