छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कलेक्टर भगवान सिंह वीके ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई

 राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद :-  31 मई 2026- सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक शंकरलाल पाल एवं प्यारेलाल साहू को जिला कार्यालय में कलेक्टर भगवानसिंह वीके  ने आत्मीय विदाई दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री वीके ने दोनो प्रधान पाठकों की दीर्घकालीन एवं कुशलतापूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों को पेंशन प्रमाण पत्र भी भेंट किया।
कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी खल्को जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत धीर  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे। पेंशन समाज की ओर से जिला अध्यक्ष एनके वर्मा सचिव महेश्वर प्रसाद दुबे एवं तहसील अध्यक्ष केसर निर्मलकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे उपस्थित जनों ने सेवानिवृत प्रधान पाठको के स्वास्थ्य सुख मय एवं सम्मान पूर्ण जीवन की कामना की

Leave Your Comment

Click to reload image