अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
सरगुजा |
2026-06-01 17:42:31
अम्बिकापुर : अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
लंबित प्रकरणों को समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए
अम्बिकापुर 01 जून 2026
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
इस दौरान जिले में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है।
उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने तथा लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों, निराकृत प्रकरणों एवं शेष प्रकरणों की जानकारी ली गई।
जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
बैठक में सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।