छत्तीसगढ़ / मुंगेली

"एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

  लोरमी - भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल डिंडोरी में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण वृक्षों का रोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, समृद्ध और सुखमय जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने किया। वृक्षारोपण के उपरांत लगाए गए पौधों का विवरण सरल ऐप में अपलोड कर अभियान को गति प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमलगिरी गोस्वामी, प्रदेश मंत्री विनय साहू, प्रदेश प्रतिनिधि  धनीराम यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा  महाजन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष  राजेंद्र साहू, मंडल महामंत्री  माधव तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष  राजेंद्र केशरवानी,  उत्तम ध्रुवे, श्रीमती त्रिवेणी साहू, मंत्री विनोद यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शीतला जायसवाल, कुलेश्वर साहू, वेदराम साहू, अश्विनी साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर साहू, उपाध्यक्ष दीनू पटेल, उत्तम लोनिया, मंत्री कमल साहू, हरदेव साकत, ललित वैष्णव, वीरेंद्र पोर्ते, पप्पू ध्रुव, मनीष वैष्णव, विमल साहू, सिराती साहू, गंगाराम, टोलीराम साहू, हरिशंकर साहू, अजय जायसवाल, जयप्रकाश साहू, उमाशंकर साहू, चुनु साहू, नरेश मार्को, बुधवा भास्कर, लोमस यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image