छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

फीट इंडिया मूवमेंट के तहत गरियाबंद में निकली गई सायकल रैली

राधेश्याम सोनवानी,

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं स्कूली बच्चों ने लिया भाग

स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गरियाबंद 10 जून 2026/ जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फीट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 10 जून 2026 को जिला मुख्यालय गरियाबंद में सायकल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन ने सायकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सायकल रैली कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती मधु देवांगन, श्रीमती रेणुका साहू, प्रकाश सोनी, सुमित पारख, भानू राजपूत तथा अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करन उइके, डीएसपी गोपाल वैश्य, सुशील मलिक, मंजूलता राठौर, सीएमओ श्रीमती संध्या वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।  सायकल रैली में स्कूली बच्चंे, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा अधिकारी- कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सायकल चलाते हुए नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। 

सायकल रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर शारदा चौक होते हुए गौरवपथ भूतेश्वरनाथ रोड की ओर आगे बढ़ा। लगभग 1 किलोमीटर का सफर तय कर रैली राइजिंग स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास गौरवपथ रोड के अंतिम बिंदु पर पहुँची। वहाँ से मुड़कर सभी सायकल सवार अनुशासित तरीके से वापस गांधी मैदान लौटे, जहाँ इस आयोजन का समापन किया गया। रैली के दौरान रास्ते में सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिखी राम यादव ने कहा कि सायकल के नियमित उपयोग से स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। यह आयोजन भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया गया है, जिसमें नागरिकों के फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित स्कूली बच्चंे, खिलाड़ियों एवं नागरिकों को भी संबोधित करते हुए कहा कि सायकल चलाना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। सायकल एक पर्यावरण अनुकूल एवं स्वास्थ्यवर्धक परिवहन का साधन है। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों, व्यायाम शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्लॉक नोडल  संजीव साहू, गिरीश शर्मा, महेन्द्र यादव, नंदकुमार रात्रे, दानवीर साहू, होरी साहू उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image