छत्तीसगढ़ / मुंगेली

औरापानी से सलगी सड़क का निर्माण जल्द होगा शुरू

लोरमी। क्षेत्र के वनांचल ग्राम सलगी से औरापानी सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। उक्त 12 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत 11 करोड़ 39 लाख रुपए की स्वीकृति शासन ने दी है। सड़क के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयास से लोरमी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहा है। क्षेत्र मे सड़क निर्माण कार्य के माध्यम से लोगों को राहत दी जा रही है। इसी तारतम्य में डिप्टी सीएम श्री साव के विशेष प्रयास वनांचल की बहुप्रतीक्षित सड़क ग्राम सलगी से औरापानी सड़क की स्वीकृति शासन ने दी है। उक्त सड़क वर्तमान में बहुत ही जर्जर है जिससे वनांचल के निवासी सहित आम लोगों को आने जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर संज्ञान लेकर श्री साव ने सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई है। विदित हो कि यह मार्ग अमरकंटक जाने का बहुत ही सरल वैकल्पिक मार्ग है लेकिन सड़क जर्जर होने की वजह से लोगों को आवागमन कठिन हो जाता है, लेकिन उक्त सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही विभागीय निविदा की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू भी हो जाएगा। सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुलभ होगा, उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाने के लिए क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image