छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद में भाजपा की जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी आयोजित

राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद द्वारा गांधी मैदान में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 12 साल विश्वास के, विकास और जनकल्याण के विषय पर आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, मुद्रा योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों और अनुभवों को भी प्रदर्शित किया गया, जिससे लोगों को योजनाओं के प्रत्यक्ष प्रभाव की जानकारी मिली।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज करोड़ों नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव इसकी सफलता का प्रमाण हैं।

प्रदर्शनी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु जनभागीदारी और जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में  जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, सुमित पारख,  पारस ठाकुर, बलदेव सिंह हुंदल, धनन्जय नेताम, प्रहलाद ठाकुर, त्रिलोक सिंह राठौर, प्रकाश सोनी मंत्री, गणेश ध्रुव, मुकेश सूर्यवंशी, पुरुषोत्तम ध्रुव, परमेश्वर सेन, मंगोली राम साहू,टीकम सोम ईश्वर यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image