महादेव सट्टा एप मामले में (ईडी) की विशेष अदालत में दर्ज शिकायत को लेकर सुनवाई 10 जनवरी को, इसी पर रवि उप्पल का प्रत्यर्पण टिका
महादेव सट्टा आनलाइन बेटिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से विशेष अदालत में पेश किए गए परिवाद के पंजीबद्ध होने को लेकर सुनवाई 10 जनवरी को होनी है।
ईडी के आरोप पत्र के अनुसार इस राशि का एक प्रभावी हिस्सा राजनयिक और पुलिस के तंत्र पर भी खर्च हुआ।ईडी ने भिलाई निवासी कार ड्राइवर असीम दास के हवाले से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करोड़ों रुपये दिए जाने की जानकारी अदालत को दी है। हालांकि बाद में असीम ने ईडी के डायरेक्टर को एक पत्र लिखकर रुपये देने की बात से साफ इन्कार कर दिया है।
20 अक्टूबर से अदालत में जमा है परिवाद रायपुर की विशेष अदालत में महादेव एप को लेकर ईडी का परिवाद बीते 20 अक्टूबर से अदालत में पेश है। वहीं पिछले दिनों पूरक परिवाद पत्र अदालत में पेश किया गया जिसमें पांच नए आरोपितों के नाम शामिल हैं। इस परिवाद के पंजीबद्ध होने से ईडी को मामले की विवेचना पर न्यायालय का प्रथमदृष्ट्या समर्थन मिलेगा, जो इस मामले में आरोपियों के लिए कानूनी मुश्किलें दूर करेगा।