डिप्टीसीएम अरुण साव की पत्रकारों के साथ चाय पे चर्चा
लोरमी - क्षेत्रीय विधायक एवं डिप्टीसीएम अरुण साव ने गुरुवार को प्रेस क्लब के पत्रकारों एवं स्थानीय पत्रकारों के साथ विधायक निवास में बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।
बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सतीश मिश्रा ने पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराये।
डिप्टीसीएम श्री साव ने पत्रकारों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने बैठक में स्थानीय विकास योजनाओं, जनसुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक का माहौल आत्मीय और संवादपूर्ण रहा, जिसमें जनप्रतिनिधि और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल की झलक दिखाई दी।
इस अवसर प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा, सचिव नूतन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार प्रशान्त शर्मा, साजिद खान, कृष सोनी, प्रीतम दिवाकर, जितेंद्र पाठक, सौरभ दुबे, नन्दकुमार यादव, प्रमोद जायसवाल, सालिक केशरवानी, नीरज अग्रवाल, योगेश मौर्य, राहुल यादव, बिहारी यादव, निक्कू जायसवाल, आकाश सलूजा, निशांत कश्यप, विपिन शर्मा, प्रतीक शर्मा, पिंटू उबेजा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।