छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

थाना पिपरछेडी अंतर्गत ग्राम कोपेकसा में पुलिस का जन जागरूकता अभियान

युवाओं को करियर मार्गदर्शन और ग्रामीणों को सुरक्षा का पाठ

राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद :-  वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षात्मक अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 20 जून 2026 को थाना पिपरछेडी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोपेकसा में एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस में ग्रामीण, शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस अधिकारियों द्वारा युवाओं को विभिन्न शासकीय व अर्ध-शासकीय नौकरियों, भर्ती प्रक्रियाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया।

डिजिटल सुरक्षा और सायबर अपराध से बचाव

साइबर ठगी से सतर्कता आजकल बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए ग्रामीणों को सायबर अपराध, फर्जी कॉल, लॉटरी और लिंक पर क्लिक करने से होने वाली ऑन-लाइन ठगी के तौर-तरीकों की जानकारी देकर सचेत किया गया। अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा तैयार किए गए अभिव्याक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि विपत्ति के समय इस ऐप के जरिए कैसे तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सामाजिक सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पाठ 

नशे के दुष्प्रभाव ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की हिदायत दी गई। उन्हें समझाया गया कि नशा किस तरह स्वास्थ्य, परिवार और समाज को बर्बाद करता है। 

यातायात नियम: सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठने और सीट बेल्ट लगाने जैसे यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। 

बाहरी मुसाफिरों से सावधानी ग्राम सुरक्षा समिति और ग्रामीणों को सचेत किया गया कि गांव में आने वाले किसी भी संदिग्ध, बाहरी मुसाफिर या फेरीवालों पर कड़ी नजर रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति की सूचना तत्काल पिपरछेडी थाना को दें। 

कार्यक्रम के अंत दिनांक 05-06-2026 को ग्राम कोपेकसा में विश्वपर्यावरण दिवस मनाए जाने के दौरान छोटे छोटे बालिकाओं द्वारा कलश धारण कर प्रकृति को संरक्षित करने, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसे गंभीर चुनौतियों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने प्रसार प्रचार किया और आम जनता को प्रोत्साहित किया, आने वाले पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए भावनात्मक संदेश दिया है। सभी बच्चों को पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में  उपहार व प्रोत्साहन सामग्री भेंट की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image