छत्तीसगढ़ / मुंगेली

डिप्टी सीएम अरुण साव की अनुशंसा पर 19 धार्मिक स्थलों पर हाईमास्ट लाईट से रोशन,

पंडरिया के देवधाम गौरकापा में 1 हाईमास्ट लाईट की स्वीकृति

सौर ऊर्जा से जगमग हो धार्मिक स्थल 

लोरमी -  उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 19 धार्मिक स्थलों मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हाईमास्ट लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई है इसके साथ ही पंडरिया विकासखंड के गौर कापा में भी एक हाईमास्ट लाईट की स्वीकृति प्रदान की गई है प्रति यूनिट 5 लाख 35 हजार की लागत से कुल 19 यूनिट  कुल लागत एक करोड़ 16 लाख 5 हजार की राशि स्वीकृत प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव के प्रयास से क्षेत्र के 19 ग्रामों के धार्मिक स्थलों में 1 करोड़ 16 लाख 5 हजार के लागत से सौर ऊर्जा संचालित हाईमास्ट सोलर लाइट से जगमग होंगे। गांवों में सुरक्षा, सुविधा और विकास के लिए बड़ा कदम है। लोरमी नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 3 ब्राह्मणपारा स्थित मां महामाया मंदिर परिसर, गांधीडीह, वार्ड नं. 08. के महामाया मन्दिर रानीगांव,  शिवघाट परिसर साथ ही ग्रामीण अंचल के ग्राम पंचायत महामाई के दुर्गा मंदिर, ग्राम मोहडंडा दुर्गा मंदिर, ग्राम खुड़िया दुर्गा मंदिर, विचारपुर सिद्ध बाबा मंदिर, ग्राम सारधा के श्री राम जानकी मंदिर, कारीडोंगरी सिद्ध बाबा मंदिर, डोंगरीगढ़ के महामाया मंदिर, छपरवा-दुर्गा मंदिर, बघनीभांवर त्रिशुला देवी मंदिर, बिंदावल- दुर्गा मंदिर चौक, बोडतरा कला- श्रीराम मंदिर, सेरमरसल के मेला ग्राउंड स्थित-राम जानकी मंदिर, ग्राम पंचायत  बटहा, ग्राम भूतहीडीह के भूतहीडीह मंदिर तालाब के पास, देवरहट में तालाब के पास हनुमान मंदिर में स्वीकृत प्रदान किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image