मोहर्रम पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त
एमसीबी/24 जून 2026
मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा 26 जून 2026 (शुक्रवार) के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मनेन्द्रगढ़ को पुलिस अनुविभाग मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत थाना मनेन्द्रगढ़, थाना झगराखाण्ड, चौकी खोंगापानी एवं चौकी कोड़ा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार विजेन्द्र सारथी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), चिरमिरी/खड़गवां को पुलिस अनुविभाग चिरमिरी अंतर्गत थाना चिरमिरी, थाना खड़गवां, थाना पोंडी, चौकी कोरिया तथा चौकी नागपुर क्षेत्र के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं शशि शेखर मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भरतपुर को पुलिस अनुविभाग भरतपुर अंतर्गत थाना जनकपुर, थाना कोटाडोल, थाना केल्हारी एवं चौकी कुंवारपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी एवं त्वरित ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने जिलेवासियों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के वातावरण में मनाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।