छत्तीसगढ़ / मुंगेली

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से लोरमी नगर के 18 वार्डों के 86 विकास कार्यों हेतु ₹7.42 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति

लोरमी - लोरमी नगर के समग्र अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री तथा स्थानीय लोरमी विधानसभा के विधायक अरुण साव के विशेष प्रयासों से नगर पालिका परिषद लोरमी के 18 वार्डों में अधोसंरचना विकास के 86 कार्यों के लिए ₹7 करोड़ 42 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस ऐतिहासिक स्वीकृति से नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों को प्राथमिकता देते हुए पहली बार इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति मिली है। इससे नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

स्वीकृत प्रमुख कार्यों में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाने, चबूतरा निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक स्थलों का विकास तथा अन्य आधारभूत अधोसंरचना कार्य शामिल हैं। इन कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री  अरुण साव के नगर भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा की गई थी, जिसे संबंधित वार्ड पार्षदों की सहमति के बाद प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर पालिका के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल ने वार्ड क्रमांक 5 में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु तीन नालियों की स्वीकृति मिलने पर उपमुख्यमंत्री व विधायक अरुण साव का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के सभापति विश्वास दुबे ने कहा कि नगर विकास की प्रत्येक छोटी-बड़ी आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री व विधायक अरुण साव लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं। यह उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच का परिचायक है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर समय-सीमा में पूर्ण होंगे, जिससे लोरमी नगर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से लोरमी नगर के 18 वार्डों के 86 विकास कार्यों हेतु ₹7.42 करोड़ की ऐतिहासिक स्वीकृति

लोरमी - लोरमी नगर के समग्र अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री तथा स्थानीय लोरमी विधानसभा के विधायक अरुण साव के विशेष प्रयासों से नगर पालिका परिषद लोरमी के 18 वार्डों में अधोसंरचना विकास के 86 कार्यों के लिए ₹7 करोड़ 42 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस ऐतिहासिक स्वीकृति से नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों को प्राथमिकता देते हुए पहली बार इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति मिली है। इससे नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
स्वीकृत प्रमुख कार्यों में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाने, चबूतरा निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक स्थलों का विकास तथा अन्य आधारभूत अधोसंरचना कार्य शामिल हैं। इन कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री  अरुण साव के नगर भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा की गई थी, जिसे संबंधित वार्ड पार्षदों की सहमति के बाद प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर पालिका के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल ने वार्ड क्रमांक 5 में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु तीन नालियों की स्वीकृति मिलने पर उपमुख्यमंत्री व विधायक अरुण साव का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के सभापति विश्वास दुबे ने कहा कि नगर विकास की प्रत्येक छोटी-बड़ी आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री व विधायक अरुण साव लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं। यह उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच का परिचायक है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर समय-सीमा में पूर्ण होंगे, जिससे लोरमी नगर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image