मादक पदार्थों की अवैध खेती, खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के निर्देश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 जून 2026
स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खेती, खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में पूर्व बैठक की कार्रवाई विवरण से अवगत कराया गया। बैठक में नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जन जागरूकता हेतु समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अभियान चलाने, सभी स्कूलों, कॉलेजों, आश्रम-छात्रावासों के आसपास नशीली पदार्थों के अनाधिकृत व्यापार-व्यवसाय पर रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही तम्बाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) अधिनियम के तहत चलानी कार्रवाई करने कहा गया।