छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

मनेन्द्रगढ़ विदेशी मदिरा दुकान हेतु भवन किराये पर लेने के लिए तृतीय लघु निविदा जारी

 14 जुलाई तक तकनीकी एवं वित्तीय निविदाएं आमंत्रित, 31 मार्च 2027 तक के लिए लिया जाएगा भवन

एमसीबी/08 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) द्वारा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत संचालित विदेशी मदिरा दुकान, मनेन्द्रगढ़ के संचालन के लिए नगर पालिका क्षेत्र मनेन्द्रगढ़ में उपयुक्त भवन किराये पर लेने हेतु जिला स्तर पर तृतीय लघु निविदा सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार चयनित भवन अधिपत्य ग्रहण करने की तिथि से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए किराये पर लिया जाएगा। इस संबंध में इच्छुक भवन स्वामियों एवं निविदाकारों से तकनीकी बिड एवं प्राइस बिड पृथक-पृथक सीलबंद लिफाफों में आमंत्रित की गई हैं।
निविदाएं 14 जुलाई 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जमा की जा सकेंगी। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 4ः30 बजे गठित समिति द्वारा उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोला जाएगा।
निविदा से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं निविदा प्रपत्र कार्यालयीन समय में, अवकाश के दिनों को छोड़कर, निविदा जमा करने की अंतिम तिथि से एक दिन पूर्व तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पक्ष में देय प्रस्तुत करना होगा।
कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में क्रय किए गए निविदा प्रपत्र भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा किए जा सकते हैं। यह तृतीय लघु निविदा सूचना कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत जारी की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image