छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कल शाम राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज रायपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 25 फरवरी को संत शिरोमणी गुरू रविदास जयंती पर बिलासपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री नेे आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री रामेश्वर राठौर, श्री महेश चौहान, प्रो. एस.आर. कन्नौजे, श्री नरेंद्र चंचल, श्री विनोद अहिरवार, श्री शंकर अहिरवार, श्री चंद्रप्रकाश सूर्या उपस्थित थे।  

Leave Your Comment

Click to reload image