छत्तीसगढ़ / महासमुंद

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र किसड़ी में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत

 ग्राम कुर्मीपाली में नलकूप खनन कर पेयजल का किया स्थायी समाधान

महासमुंद 09 जुलाई 2026

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम किसड़ी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में बंद पड़े हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया गया है। वहीं ग्राम कुर्मीपाली के बाजरपारा में नलकूप खनन का कार्य सफलापूर्वक किया गया है।
विकासखंड सरायपाली के ग्राम किसड़ी निवासी श्री यशपाल पटेल ने आवेदक क्रमांक 26144597500087 के माध्यम से ग्राम किसड़ी के उप स्वास्थ्य केन्द्र में बंद पड़े हैंडपंप की मरम्मत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। विभाग के तकनीकी दल द्वारा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य किया गया तथा 30 मई 2026 को हैंडपंप की मरम्मत पूर्ण कर उसे पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। इससे मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों को पुनः स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मांग के सफल निराकरण के पश्चात आवेदक श्री यशपाल पटेल को इसकी सूचना भी प्रदान कर दी गई। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी तरह ग्राम कुर्मीपाली के निवासी श्री उपेन्द्र बारिया ने आवेदन क्रमांक 26144603800008 के माध्यम से ग्राम कुर्मीपाली के बाजारपारा में बोर खनन कराने का अनुरोध किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की और स्थल का तकनीकी परीक्षण कराया। जांच के उपरांत 2 जून 2026 को रिंग मशीन के माध्यम से 120 मीटर गहराई तक नलकूप खनन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। नलकूप खनन पूर्ण होने से बाजारपारा के निवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इससे पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। समयबद्ध कार्रवाई के लिए उन्होंने शासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image