छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिला अस्पताल के लिए भूमि आवंटन संबंधी आपत्ति आमंत्रित

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 9 जुलाई 2026

न्यायालय तहसीलदार पेण्ड्रारोड द्वारा ग्राम सेमरा स्थित शासकीय भूमि के एक भाग को जिला अस्पताल के लिए आवंटित किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में सार्वजनिक उद्घोषणा जारी की गई है। जारी उद्घोषणा के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेण्ड्रारोड के पत्र के आधार पर जिला अस्पताल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही हेतु हल्का पटवारी द्वारा ग्राम सेमरा तहसील पेण्ड्रारोड स्थित शासकीय आबादी भूमि खसरा क्रमांक 121/1, कुल रकबा 37.66 एकड़ में से 2.04 एकड़ भूमि चिन्हांकित कर आवंटन के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। प्रस्ताव के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए गए हैं। उक्त प्रकरण में शासन के नियमानुसार भूमि आवंटन की कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था को प्रस्तावित भूमि आवंटन के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे अपनी लिखित आपत्ति एवं संबंधित अभिलेखों सहित 15 जुलाई 2026 तक तहसीलदार न्यायालय पेण्ड्रारोड में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों अथवा दावों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। 

Leave Your Comment

Click to reload image