छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल एवं माइनिंग में रिक्त सीटों के लिए 16 जुलाई तक काउंसलिंग आयोजित

 गरियाबंद, 09 जुलाई 2026

संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम सिविल, मेकेनिकल एवं माइनिंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों के लिए संस्था स्तर पर तृतीय चरण काउंसलिंग 11 से 16 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन कार्य 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक और मेरिट के आधार पर सीट आबंटन 17 जुलाई 2026 तक की जाएगी। इसके पश्चात् प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से संस्था में आयोजित होगी। इच्छुक छात्र, छात्रायें विस्तृत जानकारी के लिए विभाग या कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर अवलोकन कर सकते है। सभी वर्ग की छात्राओं के लिए संपूर्ण शिक्षण शुल्क माफ रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image