छत्तीसगढ़ / सरगुजा

मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा रिक्त 03 पदों में नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 20 जुलाई तक आमंत्रित

 अम्बिकापुर 11 जुलाई 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब हेतु जिले में रिक्त 03 संविदा पदों (जेन्डर विशेषज्ञ 01 पद, आई टी वर्कर 01 पद एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर PMMVY 01 पद) की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसपर दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 कार्यालयीन समय 05ः30 बजे तक निर्धारित है। पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन सरगुजा जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.inव कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के साथ अनुभव प्रमाण पत्र के साथ वेतन पर्ची (पे-स्लीप/बैंक स्टेंटमेंट) प्रस्तुत नहीं किया गया है, उन्हे प्रावधिक सूची में अपात्र किया गया है। दावा आपत्ति में अभ्यर्थियों द्वारा वेतन पर्ची (पे-स्लीप/बैंक स्टेंटमेंट) से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये जाने पर उनके दावा पर विचार किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image