छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया सम्मान, डॉ. जे.पी. शर्मा और डॉ. ममता साहू को दी शुभकामनाएं

 प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में सौजन्य भेंट, जनसेवा और विकास कार्यों में नई ऊर्जा की जताई उम्मीद


राधेश्याम सोनवानी
, गरियाबंद :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम ने प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में रायपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा तथा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता तथा जनसेवा के संकल्प के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देंगे। प्रतिनिधिमंडल ने उनके सफल, प्रभावी एवं जनहितैषी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी एवम डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. यशपाल बावरिया, डॉ. हरिकृष्ण गंजीर, डॉ. अनुज खरे, डॉ. पवन सिंह, डॉ. श्याम चंद्रा, डॉ. संतोष मोदी, डॉ. अनामिका सिंह, आशुतोष द्विवेदी, डॉ. मनीष सिन्हा सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image