छत्तीसगढ़ / कोरिया

’जिला आबकारी अधिकारी ने जन्मदिन पर आयोजित किया न्यौता भोज, विद्यार्थियों को दिया शिक्षा व अनुशासन का संदेश’

 कोरिया

कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में ग्राम आनी स्थित शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 120 छात्र-छात्राओं को पौष्टिक न्यौता भेजा का लाभ लिया। इस अवसर पर अग्रवाल ने विद्यार्थियों संवाद करते हुए नियमित अध्ययन, शुद्ध लेखन का अभ्यास, अनुशासन, स्वच्छता तथा प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

इस अवसर पर अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टी-शर्ट, कैप एवं अन्य प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ज्योति अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, राम सनेही यादव, अभिषेक कमल सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। हाई स्कूल से सुशील शुक्ला, सीमा सिंह, पूर्णिमा जायसवाल, उषा सिंह एवं जगमाइत लकड़ा, पूर्व माध्यमिक शाला से हेमलता, इन्द्रशेखर साहू एवं रविबाला तिर्की, तथा प्राथमिक शाला से शिवप्रसाद कुरूम एवं अनीता सिंह सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

Leave Your Comment

Click to reload image