21 जनवरी को कांग्रेसी करेंगे सुंदरकांड का पाठ : दीपक बैज बोले – अधूरे मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा, भाजपाइयों को सद्बुद्धि देने करेंगे भजन-कीर्तन
रायपुर. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भी राममय हो गया है. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेसजनों से कहा है कि वे सभी अपनी श्रद्धा अनुसार 21 जनवरी को अपने शहर के अपने मोहल्ले के श्री राम और हनुमान मंदिर में जाएं और सुंदर कांड हनुमान चालीसा का पाठ करें.