छत्तीसगढ़ / जशपुर

जशपुर नगर पालिका CMO कार्यालय सील, एसडीएम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 जशपुर । जशपुर नगर पालिका में शुक्रवार को उस समय प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई, जब एसडीएम के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) योगेश्वर उपाध्याय के कार्यालय को सील कर दिया गया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर सील किए जाने की कार्रवाई के बाद नगर पालिका और जिला प्रशासन में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सीएमओ के कार्यालय से अनुपस्थित रहने की बात सामने आ रही थी। साथ ही यह भी चर्चा है कि उच्च अधिकारियों द्वारा किए गए फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया जा रहा था। हालांकि, इन दावों की अब तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कार्यालय सील किए जाने के बाद वहां लगाए गए सीलिंग नोटिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। घटना के बाद पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

फिलहाल प्रशासन ने कार्यालय सील करने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में कार्रवाई के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सामने आ सकेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image