छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सिपेट कोरबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

 जिला खनिज संस्थान न्यास मद से पात्र विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रायोजित, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026

सूरजपुर/ 30 जुलाई 2026

केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न दीर्घकालीन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में मुख्य रूप से डीपीएमटी (डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी) और डीपीटी (डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी) शामिल हैं, जो एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
                  सूरजपुर जिले के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद या अन्य उपयुक्त योजनाओं के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को प्रायोजित करने का प्रावधान किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
                   इच्छुक छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन प्रस्तुत कर भारत सरकार द्वारा स्थापित इस प्रतिष्ठित संस्थान में तकनीकी कौशल प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। कोर्स पूर्ण करने के पश्चात छात्रों को आटोमोबाइल, प्लास्टिक उत्पाद निर्माण, कन्ज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रीकल डिवाइस निर्माण जैसे क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान किये जायेंगे।
                 आवेदन फॉर्म जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, शासकीय आई.टी.आई. सूरजपुर के बगल में, पतरापारा, ग्राम पंचायत पर्री, जिला-सूरजपुर (छ.ग.) में कार्यालयीन समय के दौरान जमा किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर 7299668110, 9981225879 एवं 7815300001 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही संस्था की ई-मेल आईडी korba@cipet.gov.in तथा वेबसाइट
https://www.cipet.gov.in/ पर भी विजिट किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image