छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

जनदर्शन में पार्किंग एरिया में अवैध अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर की गई त्वरित कार्रवाई

 राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 45 कौरिनभाठा, दीनदयाल कालोनी हाऊसिंग बोर्ड के निवासियों ने जनदर्शन में पार्किंग एरिया में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्किंग एरिया से अतिक्रमण हटा दिया गया। वार्डवासियों ने जिला प्रशासन को सक्रियतापूर्वक त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave Your Comment

Click to reload image