छत्तीसगढ़ / जशपुर

नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा के संबंध में सेतु निर्माण विभाग ने दिया स्पष्टीकरण

 जशपुरनगर । नारायणपुर-लोखंडी रोड पर पुल टूटा, 10 कि.मी. घूमकर जाना पड़ रहा के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के अनुविभागीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित मार्ग भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान सामग्री के परिवहन की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से तैयार किया गया था।

    उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) द्वारा शासन के प्रावधानों के अनुसार केवल 60 मीटर से अधिक लंबाई वाले पुलों का निर्माण कराया जाता है। उक्त अस्थायी मार्ग एवं संरचना का निर्माण विभाग द्वारा नहीं कराया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image