सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित
बिलासपुर, । भारत सरकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2027 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किये गये है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 तक है। इस संबंध में विस्तृत्त दिशा-निर्देश, पात्रता, मापदंड तथा नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित पोर्टल अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन (awards.gov.in) पर उपलब्ध है। चयन के उपरांत पुरस्कार की घोषणा नेताजी की जयंती 23 जनवरी 2027 को की जाएगी।